32 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

बिहार हैंडबॉल राउंडअप : सब जूनियर हैंडबॉल बालिका टीम का चयन सह प्रशिक्षण 10 सितंबर से

पटना। संत जलेश्वर एकेडमी लउआं कला बनियापुर (सारण) के परिसर में 10 से 29 सितंबर तक बिहार सब जूनियर बालिका हैंडबॉल टीम गठन हेतु चयन सह प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने जा रहा है।

उपर्युक्त जानकारी बिहार हैंडबॉल संघ के महाससचिव ब्रज किशोर शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इस शिविर से चयनित टीम दो से छह अक्टूबर तक रूद्रपुर (उत्तराखंड) में आयोजित होने वाली 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी। बिहार टीम 30 सितंबर को रूद्रपुर के लिए रवाना होगी।

श्री शर्मा के अनुसार चयन शिविर चयन शिविर हेतु खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है – नीतू , गायत्री, मधु, प्रिया, संजना (सभी एकलव्य सीवान) सिंधु, काजल, निशमा, सोनाली, (सीवान) निशा, रिया, मुस्कान, मनीषा, सोनिया (सारण) अंजलि, दीपिका (बेगुसराय), प्रियंका ,भारती व सपना (पटना), भारती व मृणालनी (दरंभागा), राजनंदनी (मुंगेर), श्रुति कुमारी (बक्सर), राजनंदिनी (शेखपुरा), सुरूचि व शिवानी (नवादा)

ऑल इंडिया लम्हे मेमोरियल हैंडबॉल 18 अक्टूबर से
पटना। खगड़िया में 18 से 21 अक्टूबर तक ऑल इंडिया लम्हे कुमार मेमोरियल आमंत्रण राज्य हैंडबॉल अंडर-20 बालक व बालिका चैंपियनशिप आयोजित होगी। यह जानकारी बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रज किशोर शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित होन जा रही इस चैंपियनशिप में पश्चिम बंगाल, ओड़िश, झारखंड, यूपी, हरियाण व छतिसगढ़ की टीमें हिस्सा लेने हेतू पुष्टि कर दी है।

5वीं बिहार राज्य सब जूनियर बालक हैंडबॉल 21 से
पटना। भोजपुर में पांचवीं बिहार राज्य सब जूनियर बालक-बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप आगामी 21 से 23 सितंबर तक आयोजित होगी।

उपर्युक्त जानकारी बिहार हैंडबॉल संघ के महाससचिव ब्रज किशोर शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु खिलाड़ियों के लिए एक जनवरी 2004 को या इसके बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ी हीं भाग लेने के योग्य होंगे।
उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप के आधार पर मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार टीम के गठन हेतु संभाविल खिलाड़ियों का चययन किया जाएगा। राज्य चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु 19 सितंबर अतिम तिथि निर्धारित है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights