Saturday, May 2, 2026
Home बिहारअन्य खेलो इंडिया सबजूनियर व जूनियर वीमेंस Kho-kho लीग में बिहार को तीसरा स्थान

खेलो इंडिया सबजूनियर व जूनियर वीमेंस Kho-kho लीग में बिहार को तीसरा स्थान

by Khel Dhaba
0 comment

पश्चिम बंगाल के हल्दिया में संपन्न अस्मिता खेलो इंडिया सब जूनियर व जूनियर वीमेंस खो-खो चैंपियनशिप में बिहार की खिलाड़ियों ने दोनों वर्गों में तीसरा स्थान प्राप्त किया। ईस्ट एवं नार्थ जोन में राज्य की बालिकाओं न ने अंडर-14 एवं अंडर-18 वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की।

खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव नीरज कुमार पप्पू ने बताया कि दोनों वर्गों में ओडिशा चैंपियन तो पश्चिम बंगाल उपविजेता रहा। अंडर-14 एवं अंडर-18 में चैंपियनशिप में बिहार की 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। राज्य की बालिकाओं ने सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड आदि राज्यों की खिलाड़ियों के बीच तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बिहार टीम के जूनियर वर्ग में चांदनी, श्वेता, चंदा, कविता, विनीता, आकांक्षा, लकी, मुस्कान, अनीका, अन्नू, सुजीता, प्रियांशा, आस्था, प्रेम प्रिया और छोटी शामिल थीं। सीनियर में अपर्णा, गार्गी, शिप्रा, रिषा, चंदा, कृष्णु, शैलपुत्री, दिप्ती, ज्ञानवी, दुलारी, अनुश्री, आरती, कुमारी, मासूम और संगीता थीं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights