Friday, June 19, 2026
Home बिहारअन्य राष्ट्रीय बाउल्स स्पोर्ट्स में बिहार बालिका टीम बनी विजेता

राष्ट्रीय बाउल्स स्पोर्ट्स में बिहार बालिका टीम बनी विजेता

by Khel Dhaba
0 comment

हैदराबाद में 23 से 25 जून तक आयोजित 5वीं जूनियर राष्ट्रीय बाउल्स स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में बिहार ने तेलंगाना को 6-3 अंकों से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। इस बात की जानकारी देते हुए बाउल्स स्पोर्ट्स असोसिएशन ऑफ बिहार की सचिव नेहा रानी ने बताया कि विजेता बनी बिहार बालिका बाउल्स स्पोर्ट्स टीम की ओर से शिवानी,सुषमा,कोमल,सिमरन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सचिव नेहा रानी ने यह भी बताया कि विजेता बनी बिहार बालिका टीम के सभी खिलाड़ियों को शीघ्र हीं पटना में राज्य संघ की ओर से सम्मानित किया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.