Friday, June 5, 2026
Home Slider मिजोरम को हरा बिहार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में पहुंचा

मिजोरम को हरा बिहार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में पहुंचा

by Khel Dhaba
0 comment

चेन्नई। बिहार ने मिजोरम को 6 विकेट से हरा कर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत कर कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

प्लेट ग्रुप में खेल रही बिहार टीम ने इसके पहले 11 जनवरी को अपने पहले मैच में अरुणाचल प्रदेश को 18 रन, 13 जनवरी को खेले गए दूसरे मैच में सिक्किम को 8 विकेट, 15 जनवरी को खेले गए तीसरे मैच में मेघालय को 6 विकेट और 17 जनवरी को खेले गए मैच में चौथे मैच में मणिपुर को नौ विकेट से पराजित किया था। पांच मैचों में जीत हासिल कर बिहार ने कुल 20अंक हासिल किये और वह अपने ग्रुप में टॉप पर रहा।

चेन्नई के एसएसएन कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस बिहार के  कप्तान आशुतोष अमन ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बिहार टीम में एक बदलाव किया गया। आमोद यादव की जगह मोहित कुमार सिंह को टीम में जगह दी गई।

पहले बैटिंग करने उतरी मिजोरम की शुरुआत खराब रही। अपना पहला मुकाबला खेल रहे मोहित कुमार सिंह ने अमाती को शून्य रन पर पवेलियन भेज कर बिहार को पहली सफलता दिलाई। इस समय मिजोरम का स्कोर 6 रन था। इसके बाद आशुतोष अमन और समर कादरी ने का जादू चला बल्लेबाज पवेलियन लौटते चले गए, लेकिन इसके बाद हरुजेला और तरुवर कोहली ने कुछ बैटिंग की और टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 83 रन पहुंचा दिया।

हरुजेला ने 21, तरुवर कोहली ने 33 और परवेज ने 12 रन मिजोरम की ओर से बनाये। बिहार की ओर से कप्तान आशुतोष अमन ने 9 रन देकर चार, मोहित कुमार सिंह ने 30 रन देकर 1, शशीम राठौर ने 15 रन देकर 1 और समर कादरी ने 16 रन देकर दो विकेट चटकाये।

84 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम ने बाबुल कुमार के नाबाद 37 रनों के सहयोग से लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। बिहार की ओर मंगल महरौर ने 13,शशीम राठौर ने 7,शकीबुल गणि ने 16, रमतुल्लाह ने 8 और आकाश राज ने नाबाद 3 रन बनाये।  

मिजोरम की ओर से जी लालवाईकवेला ने 29 रन देकर 1, चुनंगटी ने 17 रन देकर 1,बॉबी ने 15 रन देकर 1 और हरुजेला ने 16 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.