Friday, June 5, 2026
Home बिहार हॉकी इंडिया सबजूनियर मेंस हॉकी में बिहार ने हिमाचल प्रदेश को हराया

हॉकी इंडिया सबजूनियर मेंस हॉकी में बिहार ने हिमाचल प्रदेश को हराया

दिल्ली ने गुजरात पर की गोलों की बरसात

by Khel Dhaba
0 comment

राजगीर, 4 अप्रैल। राजगीर हॉकी स्टेडियम में चल रही 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के चौथे दिन गोलों की झड़ी लगी और कई टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। दिन का सबसे बड़ा आकर्षण दिल्ली हॉकी की रिकॉर्ड जीत रही, जबकि बिहार, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और मिजोरम ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर प्रभावित किया। असम और पुडुचेरी के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।

दिल्ली हॉकी का ऐतिहासिक प्रदर्शन

शनिवार यानी 4 अप्रैल को पहला मुकाबला डिवीजन बी के पूल का खेला गया जिसमें दिल्ली हॉकी ने हॉकी गुजरात को एकतरफा अंदाज में 30-0 से रौंद दिया। इस मैच में सिद्धार्थ ने 11वें, 14वें, 14वें, 15वें, 26वें, 26वें, 32वें और 47वें मिनट में 8 गोल दागे, जबकि आर्यन ने 22वें, 26वें, 33वें, 39वें और 51वें मिनट में 5 गोल किए। सुशांत सहारावत (15वें, 42वें, 51वें, 54वें मिनट) और युवराज सिंह (1वें, 20वें, 21वें, 40वें मिनट) ने 4-4 गोल किए। रिहान ने 12वें, 30वें और 50वें मिनट में 3 गोल दागे, जबकि लव (5वें, 41वें मिनट), इब्राहिम हारून (4वें, 49वें मिनट) और पुरुषोत्तम (33वें, 55वें मिनट) ने 2-2 गोल कर दिल्ली की जीत को ऐतिहासिक बना दिया।

उत्तराखंड की दमदार जीत

डिवीजन बी के पूल ए के अंतर्गत खेले गए मैच में हॉकी उत्तराखंड ने तेलंगाना हॉकी को 4-0 से हराया। कुमार अमन ने 41वें, 44वें और 53वें मिनट में गोल कर हैट्रिक पूरी की, जबकि विकाश कश्यप ने 45वें मिनट में एक गोल दागा।

छत्तीसगढ़ ने दिखाया संतुलित खेल

तीसरा मुकाबला डिवीजन बी के बी ग्रुप का खेला गया जिसमें छत्तीसगढ़ हॉकी ने हॉकी कर्नाटक को 4-1 से मात दी। छत्तीसगढ़ के लिए लावी मणिकपुरी (27वें मिनट), अभिषेक यादव (29वें मिनट), मिनी रोहन (44वें मिनट) और ओम कुमार यादव (60वें मिनट) ने गोल किए, जबकि कर्नाटक के लिए हर्षवर्धन नागनाबोइना विनायकास्री ने 4वें मिनट में एकमात्र गोल किया।

जम्मू-कश्मीर की करीबी जीत

डिवीजन सी के पूल बी के मुकाबले में हॉकी जम्मू & कश्मीर ने हॉकी राजस्थान को 2-1 से हराया। सुखप्रीत सिंह ने 10वें मिनट में खाता खोला, जबकि हरमनदीप सिंह ने 33वें मिनट में बढ़त मजबूत की। राजस्थान के गुरशन सिंह ने 36वें मिनट में एक गोल कर मुकाबले को रोचक बनाया, लेकिन टीम हार नहीं टाल सकी।

मिजोरम का शानदार प्रदर्शन

डिवीजन सी के पूल ए के मुकाबले में हॉकी मिजोरम ने हॉकी आंध्र प्रदेश को 4-0 से हराया। कप्तान जोसेफ मलसावमतलुआंगा ने 26वें, 30वें और 36वें मिनट में लगातार गोल कर हैट्रिक लगाई, जबकि जैकब लालावम्पुइया ने भी 36वें मिनट में एक गोल जोड़ा।

बिहार की जीत में कप्तान का योगदान

डिवीजन बी के पूल बी मुकाबले में हॉकी बिहार ने हॉकी हिमाचल को 3-1 से हराया। कप्तान अभय शाह ने 6वें और 11वें मिनट में दो गोल कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई, जबकि अमृतांशु पांडे ने 28वें मिनट में एक और गोल किया। हिमाचल के लिए पंकज वर्मा ने 31वें मिनट में एकमात्र गोल दागा।

रोमांचक ड्रॉ पर खत्म हुआ दिन

दिन के अंतिम मुकाबला डिवीजन सी के पूल ए का खेला गया। असम हॉकी और पुडुचेरी हॉकी के बीच 2-2 का रोमांचक ड्रॉ रहा। पुडुचेरी के कप्तान सजल बिस्वास ने 3वें और 29वें मिनट में दोनों गोल किए, जबकि असम के लिए ऋतिक ने 18वें और मणिकंदन ने 43वें मिनट में गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.