Saturday, June 6, 2026
Home Slider बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने जीएम नीरज सिंह को किया सस्पेंड

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने जीएम नीरज सिंह को किया सस्पेंड

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोशिएसन (बीसीए) के महाप्रबंधक (प्रशासन) नीरज सिंह 7 अक्टुबर 2021 को बीसीए गेस्ट हाउस से प्रतिबंधित मदिरा का सेवन करते हुए पाटलिपुत्रा थाना, पटना के द्वारा गिरफ्तार किए गए है। इस घटना के बाद लीगल कमेटी से  प्राप्त Legal Opinion और कमैटी ऑफ मैनेजमेंट के सदस्यों से प्राप्त दिशानिर्देश  के आलोक में नीरज सिंह को तत्काल बीसीए के सभी कार्यों से मुक्त करते हुए निलंबित किया गया है।

उपरोक्त कारवाई के साथ – साथ बीसीए द्वारा नीरज सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है कि बीसीए की छवि खराब करने तथा बिहार सरकार के आदेश की अवमानना करने के कारण क्यों नहीं आपको क्रिकेट की गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया जाए। मामले की पूरी रिपोर्ट कमेटी ऑफ मैनेजमेंट को समर्पित किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.