Tuesday, May 26, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव : 22 सितंबर को नोमिनेशन और 29 सितंबर को होगा चुनाव

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव : 22 सितंबर को नोमिनेशन और 29 सितंबर को होगा चुनाव

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव की संशोधित तिथियों की घोषणा कर दी गयी है। एसोसिएशन के नए चुनाव अधिकारी मीरा पाण्डेय के द्वारा चुनाव की संशोधित तिथि, अंतिम और फाइनल वोटर लिस्ट तथा नोमिनेशन फॉर्म जारी कर दिया गया है। नोमिनेशन 22 सितंबर को 10 बजे से तीन बजे तक होगा। नामांकन पत्रों के जांच की प्रक्रिया 23 सितंबर को, 24 सितम्बर को प्रत्याशी अपने नाम की वापसी 11 बजे से एक बजे तक कर सकेंगे।


\

उम्मीदवारों की सूची 24 सितंबर को हीं 5 बजे पर प्रकाशित कर दी जाएगी। 25 से 27 सितंबर के पांच बजे संध्या तक प्रचार- प्रसार के लिए समय निर्धारित किया गया है। मतदान प्रक्रिया 29 सितंबर को 9 बजे से 2 बजे दिन तक होगा। 29 सितम्बर को हीं तीन बजे से मतगणना प्रारंभ होगी, और मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा कर प्रमाण पत्र वितरण कर दिया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights