Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट Vaishali Cricket League में बिहार क्रिकेट एकेडमी विजयी

Vaishali Cricket League में बिहार क्रिकेट एकेडमी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर, 13 दिसंबर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में डॉक्टर जे पी सिन्हा स्टेडियम भगवानपुर रत्ती में चल रही राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग के आज का मैच बिहार क्रिकेट एकेडमी और पातेपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पातेपुर क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी के सलामी बल्लेबाज आशीष 127 रन नॉट आउट और अंकित 32 रन ने ठोस शुरुआत की। मध्यक्रम के बल्लेबाज अभिषेक आनंद के 23 रन और आदित्य राज के 7 रन नॉट आउट की बदौलत निर्धारित 30 ओवर में 4 विकेट खो कर 228 रन बनाए।

पातेपुर क्रिकेट क्लब के तरफ से सोमन 1 विकेट , चंदन 1 विकेट , मनीष 1 विकेट और समीर 1 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पातेपुर क्रिकेट क्लब के सलामी बल्लेबाज रूपेश 2 रन और ऋतिक 5 रन बनाकर आउट हो गए। मध्यक्रम के बल्लेबाज गोलू 11 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। पूरी टीम 16 ओवर में 60 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बिहार क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आर्यन ने 2 विकेट , आदित्य आनंद ने 5 विकेट, चांद ने 1 विकेट, अभिषेक आनंद ने 1 और फैज ने 1 विकेट लिये।

बिहार क्रिकेट एकेडमी के आशीष को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग के गुरुवार का मैच देसरी क्रिकेट क्लब और डीएनएस क्लब के बीच खेला जाएगा ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.