Sunday, May 31, 2026
Home बिहारक्रिकेट Bihar Corporate T20 Cricket League : पीपीएसए पर सिविल ऑडिट की ‘KING SIZE’ जीत

Bihar Corporate T20 Cricket League : पीपीएसए पर सिविल ऑडिट की ‘KING SIZE’ जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। अखिलेश शुक्ला (नाबाद 88 रन) और शेषदीप पात्रा (नाबाद 84 रन) की शानदार बैटिंग व शब्बीर हुसैन (4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर सिविल ऑडिट ने बिहार कॉरपोरेट क्रिकेट लीग में पीपीएसए पर 186 रन की शानदार जीत दर्ज की। सिविल ऑडिट के शेषदीप पात्रा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बंधन बैंक के रिजनल हेड अनुराग श्रीवास्तव ने प्रदान किया।

राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में चल रही इस लीग के चौथे दिन शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए सिविल ऑडिट ने निर्धारित 20ओवर में दो विकेट पर 218 रन बनाये।

सिविल ऑडिट की ओर से अखिलेश शुक्ला ने 56 गेंद में 14 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 88, हर्ष शर्मा ने 16 गेंद में 4 चौका की मदद से 22, शब्बीर हुसैन ने 7, शेषदीप पात्रा ने 36 गेंद में नौ चौका व 5 छक्का की मदद से नाबाद 84 रन बनाये। पीपीएसए की ओर से सौरभ सिन्हा ने 19 रन देकर 1, अभिजीत रंजन ने 45 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में पीपीएसए की टीम 12.5 ओवर में 32 रन पर ऑल आउट हो गई। परमेश्वर यादव ने 18 रन बनाये। दीवान रेहान खान ने 7 रन देकर 1, राजेश कुमार राणा ने 16 रन देकर 2, शब्बीर हुसैन ने 1 रन देकर 4, हर्ष शर्मा ने 5 रन देकर दो विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.