Saturday, June 13, 2026
Home बिहारअन्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए Bihar Ball Badminton Team घोषित

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए Bihar Ball Badminton Team घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 4 जनवरी। गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) में 6 से 10 जनवरी तक आयोजित होने वाली 69वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष व महिला ) में भाग लेने वाली बिहार टीम की घोषणा कर दी गयी है। टीम की घोषणा करते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि बिहार सीनियर पुरुष व महिला बॉल बैडमिंटन टीम को सदस्य, बिहार विधान परिषद-सह-अध्यक्ष, बिहार बॉल बैडमिंटन संघ प्रो.नवल किशोर यादव, राज्य संघ के उपाध्यक्ष प्रो.सुहेली मेहता, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, शारीरिक शिक्षक शिव नारायण पाल ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। बिहार टीम आज दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस से प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना हो गयी। घोषित बिहार की पुरुष व महिला बॉल बैडमिंटन टीम की सूची इस प्रकार है-

पुरुष वर्ग-दीपक प्रकाश रंजन (कप्तान, मधेपुरा), राहुल कुमार, अंकित शर्मा (नवगछिया), राजन कुमार, राहुल कुमार, (बेगूसराय), रवि रंजन कुमार, विनोद कुमार धोनी (वैशाली), सन्नी कुमार, ओमप्रकाश (पटना), सोनू कुमार बैठा (दरभंगा)। प्रशिक्षक – राकेश रंजन (पटना), प्रबंधक – सतीश कुमार (बाढ़)।
महिला वर्ग – प्रिया सिंह ( कप्तान ), वंदना कुमारी, कविता कुमारी ( वैशाली ), साक्षी कुमारी ( सारण ), अनु कुमारी ( सिवान ), नेहा रानी ( पटना ), युक्ता रानी, पूनम कुमारी ( बेगूसराय ), साक्षी कुमारी ( नवगछिया ), कुमकुम कुमारी ( पूर्वी चम्पारण )।
प्रशिक्षक – विकास कुमार ( बेगूसराय ), प्रबंधक – अलका रानी ( पटना ), निर्णायक – दीपक सिंह कश्यप ( पूर्वी चम्पारण )।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.