Saturday, June 6, 2026
Home Slider बिहार बॉल बैडमिंटन संघ का चुनाव अब 10 सितंबर को

बिहार बॉल बैडमिंटन संघ का चुनाव अब 10 सितंबर को

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के निर्देशानुसार बिहार बॉल बैडमिंटन संघ का विशेष आम सभा की बैठक अब 10 सितंबर को होटल मैत्रेया इन,बोरिंग रोड,पटना में आयोजित किया जायेगा जिसमें सत्र-2023-27 के लिए कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि चुनाव पदाधिकारी-सह-अधिवक्ता,पटना उच्च न्यायालय मनोज कुमार सिन्हा के देखरेख में चुनाव कराया जायेगा। चार वर्षीय इस चुनाव में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ से मान्यता/पंजीकृत 30 जिलों व संस्थाओं के अध्यक्ष व सचिव सहित राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को मतदान करने की अनुमति दी जायेगी।

बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष-सह-बिहार विधान परिषद के वरिष्ठ सदस्य प्रो.नवल किशोर यादव ने बताया कि बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के चुनाव को निष्पक्ष रूप से कराने के लिए भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ एवं कला,संस्कृति एवं युवा विभाग,बिहार सरकार के पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार यह चुनाव 20 अगस्त को होना था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.