Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट Muzaffarpur District Cricket League में भारती क्लब की धमाकेदार जीत

Muzaffarpur District Cricket League में भारती क्लब की धमाकेदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर,21 नवंबर। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार यानी 21 नवंबर को खेले गए मैच में भारती क्लब ने क्लासिक क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया। देवाशीष ठाकुर प्लेयर ऑफ द मैच बने

मैच सारांश

क्लासिक क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 68र नबनाये। भारती क्लब ने 8 ओवर में दो विकेट पर 69 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

क्लासिक क्रिकेट क्लब की पारी

क्लासिक क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 20 ओवर में ही सभी विकेट 68 रन योग पर खो दिया। प्रिंस ने 21 एवं प्रिंस द्वितीय ने 20 रन बनाये।

भारती क्लब की गेंदबाजी

भारती क्लब के तरफ से देवाशीष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके वही चंद्र माधव ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट प्राप्त किए। इन दोनों के अलावा राहुल किशोर ने 2, विशाल राज ने 1 एवं रवि ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त किए।

भारती क्लब की बैटिंग

ज़बाब में खेलने उतरी भारती क्लब ने 8 ओवर में ही 2 विकेट खोकर जीत के लिए 69 रन बना लिए। भारती क्लब के तरफ से विकास रंजन ने 30 रन एवं चंद्र प्रकाश ने नाबाद 17 रन बनाए। रवि 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

मैच के अंपायर

रवि कुमार एवम अविनाश कुमार मैच के अंपायर थे वहीं स्कोरर की भूमिका में अभिषेक कुमार थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.