Sunday, June 7, 2026
Home राष्ट्रीय भारत के भरत चौहान फिर बने एशियाई शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष

भारत के भरत चौहान फिर बने एशियाई शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष

by Khel Dhaba
0 comment

चेन्नई। वरिष्ठ खेल प्रशासक भरत सिंह चौहान एक बार फिर एशियाई शतरंज महासंघ (एसीएफ) के उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

अध्यक्ष शेख सुल्तान बिन खलीफा अल नाहयान के टिकट पर चुनाव लड़ रहे 64 वर्षीय चौहान इस पद के लिए सर्वसम्मत चुना गया। चौहान तीसरी बार एसीएफ के उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

चौहान ने कहा, ‘‘यह कड़ी मेहनत और बेहद सफल रहे शतरंज ओलंपियाड के लिए सबसे अच्छी मान्यता है।’’

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के सचिव चौहान ने कहा कि मुझे यकीन है कि यह भारतीय शतरंज के इतिहास में एक नई सुबह है। हम दुनिया में सर्वश्रेष्ठ शतरंज खेलने वाला देश बनने की राह पर हैं।

संयुक्त अरब अमीरात के हिशाम अल ताहेर, थाईलैंड के सहपोल नकवानिच और चीन के शू युहुआ को क्रमशः एसीएफ का महासचिव, कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना गया।

खिलाड़ी से प्रशासक बने दिल्ली के चौहान 44वें शतरंज ओलंपियाड के प्रतियोगिता निदेशक थे जिसमें ओपन और महिला वर्ग दोनों में रिकॉर्ड भागीदारी हुई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.