Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट भागलपुर क्रिकेट : अंडर-16 क्रिकेट में रेड इलेवन फाइनल में

भागलपुर क्रिकेट : अंडर-16 क्रिकेट में रेड इलेवन फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर। भागलपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में सोमवार को सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में ट्रायंगुलर सीरीज टी-20 अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में रेड इलेवन ने ब्लू इलेवन टीम को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

मंगलवार को सुबह 9:30 बजे से ऑरेंज इलेवन और रेड इलेवन के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। टॉस रेड इलेवन के कप्तान सौरभ ने जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्लू इलेवन की टीम निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना पायी। विवेक ने 48 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली। इसमें 4 चौके शामिल हैं। दिव्यांशु ने नाबाद 12 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली। इसमें उन्होंने 2 चौके लगाए। अंकित ने 4 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट झटके।

111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड इलेवन की टीम ने 17.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरूरी रन जुटा लिये और फाइनल में प्रवेश किया। कप्तान सौरव ने नाबाद 43 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 1 छक्के लगाए। इस मैच विनिंग पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। सागर ने 12 रनों की पारी खेली। उत्कर्ष ने 3.5 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट झटके। तुषार ने 4 ओवर में एक मेडन देकर 9 रन दिए और 1 विकेट झटका। अंपायर की भूमिका चंदन झा और अमन सिंह ने निभाई। स्कोरर अंकित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.