Saturday, June 6, 2026
Home Slider Indian Premier League में बेंगलुरु ने हैदराबाद को हराया

Indian Premier League में बेंगलुरु ने हैदराबाद को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को खेले गए पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद को 67 रन से मात दी। जीत के लिए 193 रन का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 125 रन पर ऑल आउट हो गयी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए वानिंदु हसरंगा ने पांच विकेट लिये। हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाये।

इस जीत के साथ आरसीबी के 14 अंक हो गए हैं और प्ले-ऑफ में पहुंचना उनके लिए और आसान हो गया है। वहीं, SRH के इस हार के बाद सिर्फ 10 अंक हैं। अब उन्हें प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए आने वाले अपने तीन मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी और नेट रन रेट को भी बेहतर करना होगा।

हैदराबाद की पारी की पहली ही गेंद पर कप्तान केन विलियमसन रन आउट हो गए। शाहबाज अहमद ने कवर प्वाइंट से शानदार थ्रो किया और गेंद जाकर विकेट पर लगी। इससे पहले RCB की पारी में भी कोहली का विकेट पहली गेंद पर गिरा था। वहीं, पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने अभिषेक शर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया। इन दोनों के आउट होने के बाद मार्करम भी ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 27 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हो गए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.