Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट Begusarai Premier League : राइजिंग स्टार नौला 52 रनों से जीता

Begusarai Premier League : राइजिंग स्टार नौला 52 रनों से जीता

by Khel Dhaba
0 comment
Begusarai Premier League

बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में आयोजित बेगूसराय प्रीमीयर लीग (Begusarai Premier League) का मुकाबला राइजिंग स्टार नौला और बेगूसराय किंग के बीच खेला गया। राइजिंग स्टार नौला के कप्तान अमरनाथ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 149 रन बनाए।

राइजिंग स्टार नौला की ओर से कमलेश 40 रन और अजीत 29 रनों का योगदान किया और वहीं बेगूसराय किंग की ओर से सूरज गुप्ता 4 विकेट, राहुल दीवाना ने 2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी बेगूसराय किंग की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 97 रन ही बना पाई। बेगूसराय किंग की ओर से राजेश 30 रन और मनीष ने 20 रन बनाए।

राइजिंग स्टार नौला की ओर से सूरज ने 4 विकेट और कमलेश ने 1 विकेट प्राप्त किया। इसके उपरांत राइजिंग स्टार नौला ने बेगूसराय किंग को 52 रनों से पराजित किया।

इस अवसर पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीपीएल के मुख्य संरक्षक निरंजन कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार वीरेश, मुकेश कुमार पप्पू ने संयुक्त रूप से राइजिंग स्टार नौला के सूरज को प्रदान किया। इस मैच के मुख्य अंपायर नीतीश कुमार और अनिकेत मोरिया और ऑनलाइन स्कोरर रामकुमार थे।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.