Saturday, June 6, 2026
Home Slider BCCI का फैसला, देश में चार और एनसीए खोले जाएंगे

BCCI का फैसला, देश में चार और एनसीए खोले जाएंगे

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीसीआई को आरटीआई अधिनियम में राहत देती केंद्र सरकार का खेल विधेयक 2025 का ग्राफिक चित्रण

अहदाबाद। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने देश में चार और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) खोलने का निर्णय लिया है। बीसीसीआई की गुरुवार को 89वीं आम बैठक हुई जिसमें देश के विभिन्न शहरों में चार और एनसीए खोलने का फैसला लिया गया।

अभी बेंगलुरु में एनसीए स्थित है लेकिन बोर्ड ने इसका विस्तार करने का निर्णय लिया है। चार और एनसीए खुलने से बेंगलुरु पर दबाव कम पड़ेगा और देश भर के खिलाड़ियों के लिए वहां पहुंचना आसान हो जाएगा। एनसीए के चार स्थल कहां होंगे इस बारे में हालांकि अभी फैसला नहीं किया गया है।

राजीव शुक्ला बीसीसीआई के उपाध्यक्ष बने

राजीव शुक्ला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए हैं। बीसीसीआई की आज यहां 89वीं आम बैठक हुई जिसमें शुक्ला को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया।

शुक्ला माहिम वर्मा की जगह बोर्ड के उपाध्यक्ष बने हैं जिन्होंने इस साल अपने पद से इस्तीफा दिया था। इस बीच बृजेश पटेल और खैरुल मजूमदार ने आईपीएल संचालन परिषद में एक बार फिर जगह हासिल की है जबकि टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को आईसीए में प्रतिनिधि बनाया गया है।

बीसीसीआई के अंपायर, स्कोरर की सेवामुक्त होने की उम्र बढ़ी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से जुड़े अंपायरों और स्कोरर की सेवामुक्त होने की उम्र 55 से बढ़ाकर 60 वर्ष कर दी गयी है।बीसीसीआई जुड़े फिलहाल 140 अंपायर हैं। 2002 में बोर्ड ने अंपायरों के सेवामुक्त होने की उम्र 55 की थी जबकि अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग करने वालों की उम्र 58 थी।

बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, “इस फैसले से कई अंपायरों को फायदा मिलेगा जो शारीरिक रुप से फिट हैं और लगातार सेवा देने में सक्षम है। इस साल की शुरुआत में कुछ अंपायरों ने बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली को पत्र लिख सेवामुक्त होने की सीमा बढ़ाकर 60 करने की मांग की थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.