Saturday, June 6, 2026
Home Slider BCCI के मुखिया सौरभ गांगुली कोरोना पॉजिटिव, इस साल तीसरी बार अस्पताल में भर्ती

BCCI के मुखिया सौरभ गांगुली कोरोना पॉजिटिव, इस साल तीसरी बार अस्पताल में भर्ती

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के मुखिया और पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित पाए जाने के बाद से गांगुली आइसोलेट हो गए हैं। अपने चाहने वालों के बीच दादा के नाम से पुकारे जाने वाले गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती किया गया है।

देशभर में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच यह खबर टेंशन देने वाली है, क्योंकि 49 वर्षीय सौरव गांगुली को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी। जैसे ही यह खबर वायरल हुई सौरव गांगुली के फैंस उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करने लगे।

काम के प्रेशर में लगातार यात्रा कर रहे सौरभ को सोमवार की रात एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका आरटी पीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आया था। बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, ‘उन्हें वुडलैंड्स नर्सिंग होम ले जाया गया। उन्हें दवा दी गई है और उनकी हालत स्थिर है।’उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली भी इस साल कोरोना संक्रमण का शिकार हुए थे।

सोशल मीडिया पर उन्हें ‘गेट वैल सून’ कहा जा रहा है। वैसे भी यह साल सौरभ गांगुली के लिए कुछ खास नहीं बीता। जनवरी से अबतक वह तीसरी बार अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।

जनवरी 2021 में उन्हें सीने में दर्द के बाद एंजियोप्लास्टि से गुजरना पड़ा था। कुछ दिन अस्पताल में गुजारने के बाद जब वह घर पहुंचे तब भी वह डॉक्टर्स की देखरेख में ही थे। हाल ही में विराट कोहली से विवाद के चलते भी वह सुर्खियों में थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.