30 C
Patna
Sunday, May 19, 2024

BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन सी : गुपिल राय का नाबाद शतक, कैमूर जीता

भभुआ, 25 अप्रैल। बिहार क्रिकेट संघ के बैनर तले कैमूर जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में आयोजित बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल सी के अंतर्गत खेले गए मैच में कैमूर ने औरंगाबाद को 5 विकेट से पराजित किया।

स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में खेले गए मैच में सुबह कैमूर ने टॉस जीता और औरंगाबाद को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए औरंगाबाद की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 279 रन का विशाल स्कोर बनाया। औरंगाबाद की ओर करन राज ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 102 गेंद में 80 रन, आयुष राज ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंद में 55 रनो की अर्धशतकीय पारी खेली इसके अलावा हर्ष राज पुरु ने 51 गेंद में 46 रन,रंजीत कुमार ने 21 गेंद में 34 रन,मो.अकबर ने 28 गेंद में 25 रन और आमिर ने 12 व अंकुश ने 11 रन बनाये।

कैमूर की ओर से धनेश चौहान ने 48 रन पर 3 विकेट,कप्तान विकास पटेल ने 50 रन पर 3 विकेट,गौरव सिंह ने 66 पर 2 और दानिश खान ने 26 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

कैमूर की टीम 280 रन का पीछा करते हुए 44.5 ओवर में ही 280 रन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। गुपिल राय ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 104 गेंदो में नाबाद 100 रन बनाये,वहीं शशांक उपाध्याय ने अर्धशतक जड़ते हुए 44 गेंद में 51 रन बनाये इनदोनों के अलावा सत्यम यादव ने 44 गेंदो पर 36 रन,अनुभव सिंह ने 24 गेंद में 29 रन,अभिषेक सिंह ने 24 गेंद में 22 रन,राहुल चौबे ने 22 गेंदो में 21 रन और संजीत कुमार ने 7 गेंद में नाबाद 12 रन की पारी खेली।

औरंगाबाद की ओर से करन राज ने 60 रन खर्च करके 1 विकेट, प्रभात सिंह ने 49 रन पर 1 और चंदन पांडेय 52 रन पर 1 विकेट  प्राप्त किये।

प्लेयर ऑफ़ दी मैच की ट्रॉफी गुपिल राय (नाबाद 100 रन) को संघ के कोषाध्यक्ष कमलाकर तिवारी ‘मुरली’ ने प्रदान किया।


मैच में अंपायरिंग जमुई के अमित कुमार और मधुबनी के अमरेंद्र पांडेय ने किया और स्कोरिंग  सौरव कुमार और विशाल कुमार ने किया। शुक्रवार को रोहतास का मुकाबला मेजबान कैमूर से होगा।

संक्षिप्त स्कोर
औरंगाबाद : 50 ओवर में 279 रन पर ऑल आउट हर्ष राज पुरु 46, आयुष राज 55,करण राज 80, मोहम्मद आमिर हुसैन 12, मोहम्मद अकबर 25, रंजीत कुमार 34, आयुष कुमार नाबाद 11,गौरव कुमार सिंह 2/66, धनेश चौहान 3/48, दीवान दानिश खान 1/26, विकास पटेल 3/50.

कैमूर : 44.5 ओवर में 5 विकेट पर 280 रन, शशांक उपाध्याय 51, राहुल चौबे 21, गुपिल राय नाबाद 100, सत्यम सिंह यादव 36, अभिषेक कुमार सिंह 22, अनुभव सिंह 29, संजीत कुमार नाबाद 12, करण राज 1/60, प्रभात सिनह 1/49, चंदन पांडेय 1/52

इसे भी पढ़ें

BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन बी : मधुबनी की जीत में चमके आदित्य व विकास

BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन ए : सारण पर गोपालगंज की 153 रन की बड़ी जीत

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights