Friday, June 5, 2026
Home Slider बीसीए ने अपने ही संविधान को ताक पर रख कर एजीएम के लिए जारी की यह सूचना

बीसीए ने अपने ही संविधान को ताक पर रख कर एजीएम के लिए जारी की यह सूचना

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन कभी नियमों के बंधन में बंध कर चले ऐसा हो नहीं सकता है। दूसरे के नियमों को तो छोड़िए वह अपने वेबसाइट डाले अपने संविधान के अनुसार ही नहीं चलता है। ताजा मामला है एजीएम को लेकर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जारी सूचना को लेकर।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के हस्ताक्षर से जारी इस सूचना में कहा गया है कि AGM की बैठक में जिला के COM के ही कोई सदस्य अधिकृत होगें। जिला अपने COM के जिस सदस्य को अधिकृत करेगें, उनका नाम, पदनाम और मोबाइल नंबर 08-09-2021 तक bca@biharcricketassociation.com पर भेजने का कष्ट करेंगें।

जबकि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट biharcricketassociation.com पर डाले गए संविधान के अनुसार फूल मेंबर सदस्यों यानी जिला यूनिट का कोई में अधिकृत व्यक्ति इसमें हिस्सा ले सकता है।

क्रिकेट जानकारों का कहना है कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने उसके खिलाफ आवाज उठाने वालों की बोलती बंद करने के लिए यह कदम उठाया है। बीसीए ने यह कदम क्यों उठाया यह तो वो जानें पर एक बात तो सही है कि कहीं न कहीं से मन में कोई डर है तभी तो संविधान को भी तीलांजलि दी गई।

गौरतलब है कि 12 सितंबर को बीसीए की वार्षिक आम सभा (एजीएम) की बैठक जमुई के होटल जेनएक्स ब्रिज में पूर्वाहन 11:00 बजे से सुनिश्चित किया गया है। इस एजीएम में निम्नलिखित महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.