Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट BCA अध्यक्ष ने दी वैभव सूर्यवंशी को शुभकामना, कहा-वैभव का सूर्य योंहि चमकता रहे

BCA अध्यक्ष ने दी वैभव सूर्यवंशी को शुभकामना, कहा-वैभव का सूर्य योंहि चमकता रहे

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 15 नवंबर। बिहार के उदीयमान क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का इंडिया अंडर-19 चतुष्कोणीय सीरीज में लगातार दो पारियों में दो अर्धशतक पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने शुभकामना दी। शुभकामना देते हुए बीसीए अध्यक्ष ने कहा कि वैभव का सूर्य अब राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय क्षितिज पर अपनी प्रतिभा की रौशनी बिखेर रहा है, वो समय दूर नहीं जब हमारे बिहार के अन्य खिलाड़ी भी अपने प्रदर्शन से राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करने में कामयाब होंगे।

वैभव ने बीसीसीआई की अंडर-19 वीनू मांकड़ एकदिवसीय टूर्नामेंट में बिहार की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत वैभव का चयन चैलेंजर ट्रॉफी में हुआ। वैभव का सूर्य चैलेंजर ट्रॉफी में भी चमका और उसका चयन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के द्वारा अंडर-19 चतुष्कोणीय सीरीज के इंडिया बी टीम के लिए किया गया। इस सीरीज में इंडिया ए, इंडिया बी के अलावे इंग्लैंड और बांग्लादेश के अंडर-19 की टीमें भाग ले रही है।

चतुष्कोणीय सीरीज में 13 नवंबर को वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 43 गेंदों में तीन छक्का और छ्ह चौका के बदौलत 53 रन बनाए, इस मैच में इंडिया बी टीम की जीत हुई थी। जबकि 15 नवंबर बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए 78 गेंदों में चार छक्का और और छ्ह चौका के दम पर 75 रन बनाए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.