Tuesday, June 2, 2026
Home Slider बीसीए अध्यक्ष ने की बीसीसीआई सचिव जय शाह से मुलाकात

बीसीए अध्यक्ष ने की बीसीसीआई सचिव जय शाह से मुलाकात

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बीसीसीआई के तत्वावधान में दुबई में खेले जा रहे आईपीएल फाइनल मैच देखने पहुंचे बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह से मुलाकात की।

बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा है कि यह बेहद सुखद पल है जब मैं बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए आज आईपीएल फाइनल मैच का आनंद दुबई के शारजाह स्टेडियम में उठा रहा हूं और ऐसे पल का इंतजार बिहार क्रिकेट संघ को लंबे समय से था।

राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि बिहार में क्रिकेट का विकास तीव्र गति से होगा क्योंकि बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यहां असीम प्रतिभा संपन्न खिलाड़ियों की लंबी कतार है। बस जरूरत है हम आप जैसे लोगों को एकजुट होकर देश- प्रदेश के कर्णधार व प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की। उन्होंने कहा कि मैं पुनः बिहार के सभी क्रिकेट के हितकरों से एकजुट होकर बिहार उदयीमान खिलाड़ियों के हित में कार्य करने का आग्रह करता हूं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.