पावापुरी, 15 अप्रैल। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही श्यामल सिन्हा बीसीए मेंस वनडे ट्रॉफी के मगध जोन के मुकाबले में गया जी ने नालंदा को 106 रन से पराजित किया।
स्थानीय एसएससीसी ग्राउंड पर खेले गए मैच में गया जी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 253 रन बनाये। जवाब में नालंदा ने 27.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन बनाये और मैच अपने नाम कर लिया। गया जी की ओर से 104 रन की शानदार पारी खेलने वाले ऋषिकेश राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गया की शुरुआत धीमी रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गया, लेकिन इसके बाद अंकित कुमार और ऋषिकेश राज ने पारी को संभाला।
ऋषिकेश राज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 104 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली, जिसमें 15 चौके शामिल रहे। वहीं अंकित कुमार ने 66 रन का अहम योगदान दिया।
मध्यक्रम में कृष कुमार (14), शुभम राज (12) और कप्तान संगम कुमार (6) ने छोटे-छोटे योगदान दिए। अतिरिक्त 29 रन भी टीम के स्कोर में अहम रहे, जिसकी बदौलत गया डीसीए ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 253 रन का मजबूत स्कोर बनाया।
नालंदा की ओर से गेंदबाजी में शिवम कुमार सबसे सफल रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके। इसके अलावा मोहम्मद समीर, शशिकांत कुमार और ईशु कुमार को 1-1 विकेट मिला।
254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नालंदा की शुरुआत खराब रही और टीम लगातार विकेट खोती चली गई। प्रियांशु राज ने 29 रन बनाए, जबकि मृणाल राजवर्धन ने 28 रन की पारी खेलकर कुछ संघर्ष किया।
इसके अलावा कप्तान मोहम्मद समीर ने 25 और शिवम कुमार ने 21 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पूरी टीम 27.5 ओवर में 147 रन पर ऑल आउट हो गई।
गया जी की ओर से अमित कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर 5 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उनके अलावा शिवम राज और मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने 1-1 विकेट लिया, जबकि कृष कुमार ने 2 विकेट झटके।
स्कोर बोर्ड
गया : 50.0 ओवर में 8 विकेट पर 253, ऋषिकेश राज 104, अंकित कुमार 66, कृष कुमार 14, प्रदीप कुमार 13, शुभम राज 12,अतिरिक्त 29 रन,
शिवम कुमार 3/50, मोहम्मद समीर 1/39, शशिकांत कुमार 1/29, ईशु कुमार 1/35
नालंदा : 27.5 ओवर में 147 रन पर ऑल आउट, प्रियांशु राज 29, मृणाल राजवर्धन 28, मोहम्मद समीर 25, शिवम कुमार 21, अमित संजीव कुमार 17,अतिरिक्त 10 रन,
अमित कुमार 5/27, कृष कुमार 2/18, मोहम्मद मुश्ताक अहमद 1/32, शुभम राज 1/16