पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन अपने दूसरे संजय को बिहार में क्रिकेट को सुचारू रूप से चलाने का जिम्मा सौंपा है। ये हैं बीसीए के जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह। एक संजय सिंह टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन है। यानी कुल मिला कर यही कहा जा सकता है कि एक संजय रूपरेखा तैयार करेंगे और दूसरे संजय उसको इम्पीलिमेंट करायेंगे।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार 16 अगस्त 2021 को बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की अति-आवश्यक बैठक में उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष नन्दन सिंह, जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, खिलाड़ी प्रतिनिधि अमिकर दयाल और कविता राय तथा कैग प्रतिनिधि आदर्श अग्रवाल शामिल हुए थे।
जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह को बीसीए की क्रिकेटिंग गतिविधियों के सुलभ संचालन एवं सभी प्रकार के निर्णय लेने व आवश्यक कागजातों पर हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत किया गया था। आज बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने पत्र जारी कर जिला प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंप दी है।


जिस पर संजय कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बीसीए कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा है कि जिस आशा और विश्वास के साथ कमेटी ऑफ मैनेजमेंट ने जो जिम्मेदारी हमारे कंधों के ऊपर सौंपी है उस पर मैं हर संभव खरा उतरने का प्रयास करता रहूंगा और क्रिकेटिंग गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बीसीए अध्यक्ष सहित पूरी कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता रहूंगा।
- IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया
- IPL 2026 MI VS CSK : निरंतरता बनाए रखने के लिए भिड़ेंगे मुंबई और चेन्नई
- बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी में औरंगाबाद की एकतरफा जीत
- बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : रवि सिंह का ऑलराउंड खेल
- प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल क्रिकेट : दीन दयाल और ईशान किशन एकेडमी क्वार्टरफाइनल में