32 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

बीसीए चुनाव : अध्यक्ष पद पर प्रवीण व राकेश में सीधा मुकाबला

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के लिए छह पदों पर 29 सितंबर को होने वाले चुनाव में कार्यक्रम के अनुसार 23 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 24 सितंबर को नाम वापसी के बाद कुल 14 उम्मीदवार (कुल पांच पदों के लिए) के भविष्य का फैसला 29 सितंबर को होगा।

सचिव के पद पर एकलौते उम्मीदवार संजय कुमार की दावेदारी बचे रहने के कारण उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। दिलीप सिंह (कैमूर) के द्वारा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर नामांकन वैध पाया गया था, जिसमे दिलीप सिंह ने अध्यक्ष के पद पर से अपना नाम वापस लेकर उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।

चुनाव अधिकारी के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अध्यक्ष पद पर दो, उपाध्यक्ष पद पर तीन, सचिव पद पर एक, संयुक्त सचिव पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पद पर दो तथा जिला संघो के प्रतिनिधि पद पर कुल तीन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र को वैध घोषित किया गया।

सभी पदों के उम्मीदवारों के नाम निम्न हैं:
अध्यक्ष पद के लिए : राकेश कुमार तिवारी एवं प्रवीण कुमार
उपाध्यक्ष : नवीन कुमार जमुआर , दिलीप सिंह एवं प्रवीण कुमार प्राणवीर।
सचिव : संजय कुमार
संयुक्त सचिव : कुमार अरविन्द , संजय कुमार सिंह एवं सोनू झा।
कोषाध्यक्ष : ज्ञानेश्वर गौतम एवं आशुतोष नंदन सिंह।
जिला संघो के प्रतिनिधि पद : प्रवीण कुमार, संजय कुमार सिंह एवं परमेन्द्र कुमार।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights