Thursday, May 21, 2026
Home Latest बुंडेसलीगा में केन के गोल से खिताब के करीब पहुंचा बायर्न

बुंडेसलीगा में केन के गोल से खिताब के करीब पहुंचा बायर्न

यूनियन बर्लिन को 4-0 से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

बर्लिन, 22 मार्च। इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी हैरी केन ने गोल की मदद से बायर्न म्यूनिख ने यूनियन बर्लिन को 4-0 से हरा 14 वर्षों में अपना 13वां बुंडेसलीगा फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीतने की दिशा में अपने कदम थोड़ा और आगे बढ़ाया।

केन ने हाफ टाइम के बाद जर्मनी की इस लीग के वर्तमान सत्र में अपना 31वां गोल दागा। अभी इस लीग में सात दौर का खेल होना बाकी है और ऐसे में केन के पास रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के एक सत्र में सर्वाधिक 41 गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।

बायर्न की तरफ से सर्गे ग्नाब्री ने दो गोल किए और माइकल ओलिस ने भी एक गोल दागा। इस तरह से उसके इस सत्र में 97 गोल हो गए हैं और वह 1971-72 में बनाए गए 101 गोल के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गया है।

बायर्न के इस जीत से 27 मैच में 70 अंक हो गए हैं और वह दूसरे नंबर पर काबिज डॉर्टमंड से नौ अंक आगे हो गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights