Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारबास्केटबॉल Basketball Association of Bihar का चुनाव संपन्न, डॉ रणजीत कुमार सिंह अध्यक्ष व श्रीमती रेखा कुमारी बनीं सचिव

Basketball Association of Bihar का चुनाव संपन्न, डॉ रणजीत कुमार सिंह अध्यक्ष व श्रीमती रेखा कुमारी बनीं सचिव

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 21 अप्रैल। राजधानी पटना स्थित द आरेगानो रिसार्ट में 21 अप्रैल यानी रविवार को बॉस्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें अगले चाल के के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। डॉ रंजीत कुमार सिंह (आईएएस), श्रीमती रेखा कुमारी और शशिकांत पांडेय को सर्वसम्मति से क्रमश: अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के पद के लिए चुना गया।

यह चुनाव भारतीय बास्केटबॉल संघ के पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार ऑडी(उपाध्यक्ष, बीएफआई), बिहार ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक रामाशीष प्रसाद सिंह और खेल विभाग के पर्यवेक्षक आनंदी कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। इस चुनाव में बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सभी संबंद्ध इकाईयों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। चुनाव का सफल समापन चुनाव अधिकारी अधिवक्ता, पटना हाई कोर्ट अरविंद कुमार की देखरेख में हुआ।

इस बैठक में बास्केटबॉल के विकास की गति को राज्य में तेज करने पर विचार किया गया। बैठक के दौरान नवनिर्वाचित सचिव रेखा कुमारी ने कहा कि आप सबों ने हम पर जो विश्वास जताया है उसपर पूरी तरह खरी उतरने का प्रयास करूंगी।


उन्होंने कहा कि बॉस्केटबॉल खेल का बिहार में तेजी से विकास हुआ। हमें इस गति को कायम रखते हुए आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में खिलाड़ियों की ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन के साथ-साथ राज्य में लोकल लेवल पर भी टूर्नामेंट की संख्या में बढ़ोत्तरी की जायेगी। इन सबों के लिए हमें संसाधनों की काफी जरुरत होगी जिसके लिए हम सबों को मिल कर प्रायोजकों की तलाश करनी होगी और सरकार से भी मदद ली जायेगी।


चुनाव का संचालन करने वाले निर्वाची पदाधिकारी अरविंद कुमार पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं-


अध्यक्ष : डॉ रंजीत कुमार सिंह
वरीय उपाध्यक्ष : उपेंद्र कुमार सिंह
उपाध्यक्ष : संजय कुमार सिंह, दिवाकर कुमार
सचिव : श्रीमती रेखा कुमारी
आयोजन सचिव : विनय कुमार
संयुक्त सचिव : राकेश प्रकाश सिंह, सरवर अली, संतोष कुमार चक्रवर्ती, दीपक प्रकाश रंजन।
कोषाध्यक्ष : शशिकांत पांडेय।
कार्यकारी सदस्य : संजय कुमार मंडल, राम प्रवेश कुमार, आशीष कुमार, विजय पटेल, राजीव कुमार।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.