Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट Baseball player स्व. अजीत कुमार सिन्हा को पहली पुण्य तिथि पर किया गया याद

Baseball player स्व. अजीत कुमार सिन्हा को पहली पुण्य तिथि पर किया गया याद

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बेसबॉल के अंतरराष्ट्रीय प्लेयर व तेज गेंदबाज स्व. अजीत कुमार सिन्हा को उनकी पहली पुण्य तिथि पर पटना के खेलप्रेमियों ने याद किया। एक सादे समारोह में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें सबों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस सभा में पूर्व रणजी प्लेयर आशीष सिन्हा, समाजसेवी रणजीत कुमार सिंह, महेश यादव, संतोष यादव, ओमप्रकाश, राजकुमार, अंजनी सिंह, वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी के कोच संतोष कुमार उपस्थित थे।
गौरतलब है कि स्व. अजीत कुमार सिन्हा का पिछले साल 11 जनवरी को कोरोना के कारण निधन हो गया था। उनकी याद में इस वर्ष शाखा मैदान पर एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन भी किया जा रहा है जो फिलहाल कोरोना गाइडलाइन के कारण स्थगित कर दिया गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.