Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी My Career View U-13 क्रिकेट के फाइनल में

बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी My Career View U-13 क्रिकेट के फाइनल में

सेमीफाइनल में स्कूल ऑफ क्रिकेट को 9 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 19 जून। युवराज (72 रन) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने माई कैरियर व्यू अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने स्कूल ऑफ क्रिकेट, पटना को 9 विकेट से हराया। 

कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 17 ओवर में सभी विकेट खोकर 116 रन बनाये। विराट ने 23 रन की पारी खेली। जवाब में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने 15.1 ओवर में 1 विकेट पर 122 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। युवराज ने 49 गेंद में नौ चौका व 3 छक्का की मदद से 72 जबकि सौभाग्य मिश्रा ने 40 गेंद में 2 चौका व 1 छक्का की मदद से 34 रन बनाये।

गेंदबाजी में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी की ओर से पुष्कर ने 3 जबकि अमृत और अंकित राज ने 2-2 विकेट चटकाये। विजेता टीम की ओर युवराज (72 रन) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर
स्कूल ऑफ क्रिकेट : 17 ओवर में 116 रन पर ऑल आउट, विराट 23, विवेक 19, प्रियांशु 18, रौनक गुप्ता नाबाद 19, अंकित राज 2/24, पुष्कर 3/36, ओम प्रकाश 1/24, अमृत कमल 2/18, अभिज्ञान 1/12

बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी : 15.1 ओवर में 1 विकेट पर 122, युवराज नाबाद 72, सौभाग्य मिश्रा 34. रनआउट-1 विकेट

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.