Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी चैलेंजर कप टूर्नामेंट के अंतिम चार में

बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी चैलेंजर कप टूर्नामेंट के अंतिम चार में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने अंशुल क्रिकेट एकेडमी को 80 रन से पराजित कर सीएबी चैलेंजर कप अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के मैदान पर चल रहे इस टूर्नामेंट में आज दूसरा क्वार्टरफाइनल मैच खेला गया। पहले बैटिंग करते हुए बसावन पार्क के खिलाड़ियों ने निर्धारित 25 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन बनाये। अभ्युदय ने सर्वाधिक 58 रन 11 चौका के सहारे बनाया।

जवाब में बैटिंग करने उतरे अंशुल क्रिकेट एकेडमी के सभी बल्लेबाज 20.3 ओवर में 106 रन पर ढेर हो पवेलियन लौट गए। फलस्वरुप यह मैच बसावन पार्क ने 80 रन से जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम के अभ्युदय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार क्रिकेट कोच मुकेश कुमार ने दिया।

संक्षिप्त स्कोर
बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन, अभ्युदय 58 रन, प्रखर 26 रन, अनमोल राज  29 रन, अतिरिक्त 51 रन, राधे 4/31, देवांश 1/3, रन आउट-1
अंशुल क्रिकेट एकेडमी : 20.3 ओवर में 106 रन पर ऑल आउट देवांश 24 रन, अंकित 24 रन, अतिरिक्त 38 रन, मोहित 2/3, प्रखर 2/13, अभ्युदय 2/18, आलोक1/10, अभिषेक 1/16, रन आउट-2

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.