Saturday, June 6, 2026
Home Slider बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने राजनीति में रखा कदम, भाजपा में शामिल

बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने राजनीति में रखा कदम, भाजपा में शामिल

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिये अपनी कड़ी मेहनत से उन्हें प्रेरित किया है।

भाजपा मुख्यालय पर एक समारोह में पार्टी में शामिल होने वाली नेहवाल ने कहा कि भाजपा देश के लिये काफी काम कर रही है और वह सदस्य के तौर पर अपनी भूमिका निभायेगी।

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सायना ओलंपिक कांस्य समेत कई अंतरराष्ट्रीय खिताब जीत चुकी है। उनकी बड़ी बहन चंद्रांशु नेहवाल ने भी उनके साथ भाजपा की सदस्यता ली।

भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने पत्रकारों से कहा कि सायना ने कई खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है। सायना ने बाद में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.