Thursday, May 28, 2026
Home Slider बैडमिंटन : विश्व टूर फाइनल्स में श्रीकांत की जीत के साथ शुरुआत

बैडमिंटन : विश्व टूर फाइनल्स में श्रीकांत की जीत के साथ शुरुआत

by Khel Dhaba
0 comment
Asia Badminton Championship

बाली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को सीधे गेम में हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में जीत के साथ शुरुआत की।

इससे पहले 2014 में सत्र के आखिरी इस टूर्नामेंट में नॉकआउट चरण तक पहुंचे श्रीकांत ने पोपोव को ग्रुप बी के मुकाबले में 42 मिनट के भीतर 21-14, 21-16 से हराया।

महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को हालांकि जापान की दूसरी वरीयता प्राप्त नामी मत्सुयामा और चिहारू शिडा की जोड़ी ने 21-14, 21-18 से मात दी।

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने शानदार खेल दिखाते हुए दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी को हराया।

पहला गेम शुरूआत में करीबी रहा लेकिन ब्रेक तक श्रीकांत ने 11-9 की बढ़त बना ली। इसके बाद लगातार पांच अंक लेकर स्कोर 16-10 किया और जल्दी यह यह गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में वह 1-4 से पिछड़ रहे थे लेकिन जल्दी वापसी करते हुए ब्रेक तक दो अंक की बढ़त बना ली। यह बढत जल्दी ही 14-9 की हो गई लेकिन फिर अंतर 19-14 का रह गया। टोमा के लांग शॉट से श्रीकांत को चार मैच अंक मिले और बेहतरीन नेट प्ले से उन्होंने मुकाबला जीत लिया। अब उनका सामना तीन बार के जूनियर विश्व चैम्पियन थाईलैंड के कुंलावुत वितिदसर्न से होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights