Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में अजहर इलेवन की शानदार जीत

मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में अजहर इलेवन की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

मधेपुरा। मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच में अजहर इलेवन ने सिंघेश्वर इलेवन को 6 विकेट से हराया।

शहर के बी एन मंडल स्टेडियम में खेले गए मैच में सिंघेश्वर इलेवन स्टार के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी चुना।पहले बल्लेवाजी करते हुए सिंघेश्वर टीम सभी विकेट खोकर 104 रन बनाये। बंटी ने 21 रन, आशुतोष ने 20 रन और रोहित 18 रन बनाये। साहिल ने 5 विकेट, आजम ने 2 विकेट लिया।

जबाब में अजहर इलेवन ने चार विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। अमरजीत ने 36 रन और गुरुशरण ने 23 रन बनाये। विकास ने 1 विकेट और मुकेश 02 विकेट लिया।

जिला रगबी संघ के अध्यक्ष ध्यानी यादव और आरआर ग्रीन फील्ड के निदेशक राजेश कुमार राजू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मैच के निर्णायक मनोज गुप्ता और राजीव शर्मा थे,स्कोरर अमन कुमार थे।
सचिव अमित कुमार आनन्द ने बताया कि कल का मैच गौती स्टेटस बनाम हर्ष नव्या के बीच खेला जाएगा।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.