Thursday, April 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट Vinay Shyam Memorial Cricket Tournament में आयुष का पंजा

Vinay Shyam Memorial Cricket Tournament में आयुष का पंजा

अर्जुना और 22 यार्ड क्रिकेट अकादमी ने दर्ज की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

बिदुपुर (वैशाली), 11 जून। बिहार क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित विनय श्याम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत बुधवार को खेले गए मुकाबले में अर्जुना क्रिकेट अकादमी और 22 यार्ड क्रिकेट अकादमी पटना ने अपने-अपने मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। 22 यार्ड क्रिकेट अकादमी की ओर से आयुष ने पांच विकेट चटकाये और 41 रन बनाये।

पहला मुकाबला

पहले मुकाबले में अर्जुना क्रिकेट अकादमी ने सुदय क्रिकेट अकादमी को 32 रन से हराया। टॉस जीतकर सुदय क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी अर्जुना टीम की शुरुआत धीमी रही।

सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने 8 रन और सत्यम ने 26 रन बनाए। मध्य क्रम में आलोक ने 14, शकील अहमद ने 26 और सैयद गयासुद्दीन ने नाबाद 11 रन की अहम पारियां खेलीं। पूरी टीम 19 ओवर में 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सुदय क्रिकेट अकादमी की ओर से आनंद और रौशन ने 3-3 विकेट, विराज ने 2 और कैरव शौर्या ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सुदय क्रिकेट अकादमी की शुरुआत भी खराब रही। सलामी बल्लेबाज अंशुमान ने 9 और वशिष्ठ ने 15 रन बनाए। मध्यक्रम में विराज ने 13 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज नाकाम रहे। पूरी टीम 19 ओवर में सिर्फ 70 रन पर सिमट गई। अर्जुना की ओर से सैयद गयासुद्दीन और बिलाल ने 3-3 विकेट, सत्यम ने 2 और आलोक ने 1 विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए बिलाल शाह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरा मुकाबला

दिन के दूसरे मुकाबले में 22 यार्ड क्रिकेट अकादमी पटना ने बीआईओसी को 8 विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर बीआईओसी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज हिमांशु ने 16 और सनी ने 14 रन बनाए। मध्यक्रम में प्रियांशु (19), शाश्वत (15) और बिट्टू (19) की पारियों के दम पर टीम ने 20 ओवर में 100 रन बनाए। 22 यार्ड क्रिकेट अकादमी के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। आयुष ने घातक प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए, जबकि आर्यन को 2 और प्रशांत को 1 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए 22 यार्ड अकादमी ने महज 11 ओवर में 2 विकेट खोकर 101 रन बनाकर जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज आर्यन ने 21 रन बनाए जबकि हिमांशु बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद आयुष ने नाबाद 41 और अविनाश ने नाबाद 20 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। बीआईओसी की ओर से आदित्य ने 1 विकेट लिया। आयुष को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights