Thursday, June 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट Araria District Cricket League में आयुष इलेवन की टीम जीती

Araria District Cricket League में आयुष इलेवन की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

अररिया, 19 नवंबर। स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम में चल रही 34वीं भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग ( कॉनसम ट्रॉफी ) के नौवें मैच में आयुष इलेवन ने एसीए ब्लू को 7 रन से हराया।

आयुष इलेवन की पारी

आयुष इलेवन ने टॉस जीत कर पहले  बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 131 रन ही बनाये। आयुष इलेवन की तरफ से सुजल ने 65 रन, निखिल ने 23 और भारती ने 13 रन का योगदान अपने टीम को दिया।

एसीए ब्लू की तरफ से निशार ने 4 विकेट, नीरज ने 3 विकेट और अंशु ने 1 विकेट चटकाए।

एसीए ब्लू की पारी

जवाबी पारी खेलने उतरी एसीए ब्लू की टीम 20.2 ओवर मे 10 विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना पाई। एसीए ब्ल्यू  की तरफ से खेलते हुए जयलाल ने  60 रन, और पंकज ने 16 रन का योगदान दिया। आयुष इलेवन की तरफ से चंदन ने 3 विकेट, मनोज ने 3 विकेट और भारती ने 2 विकेट चटकाए।

मैन ऑफ द मैच : सुजल (आयुष इलेवन)

मैच अंपायर : अनामी शंकर तथा जयप्रकाश गुप्ता

उपस्थिति

बिहार क्रिकेट संघ के जिला प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल, जिला क्रिकेट संघ के लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष चांद आजमी, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य सत्येंद्र नाथ शरण, अशोक मिश्रा, विवेक प्रकाश, सरवन और ग्राउंड्स मैन राजेश।

20 नवंबर का मैच

नरपतगंज क्रिकेट क्लब बनाम अररिया डिफेंडर

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.