Thursday, June 18, 2026
Home राष्ट्रीय AUSvIND HOCKEY : भारत ने छह साल बाद दी ऑस्ट्रेलिया को मात

AUSvIND HOCKEY : भारत ने छह साल बाद दी ऑस्ट्रेलिया को मात

by Khel Dhaba
0 comment
AUSvIND HOCKEY

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आखिरी मिनट में गोल दाग कर बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट 4-3 से जीत लिया। छह साल में पहली बार भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी है।

भारत की इस ऐतिहासिक जीत में हरमनप्रीत (12वां), अभिषेक (47वां), शमशेर सिंह (57वां) और आकाशदीप (60वां मिनट) ने गोल किये। वहीं ऑस्ट्रेलिया के गोल जैक वेल्श (25वां), ऐरन जलॉस्की (32वां) और नेथन एफरॉम्स (59वां मिनट) ने गोल दागे।

इस जीत का श्रेय गोल करने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ गोलकीपर पीआर श्रीजेश को भी जाता है, जिन्होंने महत्वपूर्ण मौकों पर शानदार रक्षण किया।

साल 2016 के बाद यह भारत की ऑस्ट्रेलिया पर पहली जीत है। इससे पहले भारत ने 2016 में खेले गये पहले हॉकी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया था।

सीरीज में पहले दो मैच हारने के बाद भारत ने यह मुकाबला जीतकर पांच मैचों की सीरीज में खुद को बरकरार रखा है। सीरीज का चौथा मैच शनिवार को खेला जायेगा।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.