Saturday, June 6, 2026
Home बिहारअन्य पटना पहुंचने पर Asian Para Games में स्वर्ण पदक विजेता शैलेश कुमार का हुआ शानदार स्वागत

पटना पहुंचने पर Asian Para Games में स्वर्ण पदक विजेता शैलेश कुमार का हुआ शानदार स्वागत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 5 नवम्बर 2023। हांगझोऊ (चीन) में आयोजित चौथे एशियन पैरा गेम्स 2023 में ऊंची कूद में स्वर्ण पदक विजेता रहे शैलेश कुमार के पटना वापस लौटने पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने अपने आवास पर फूल माला और अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर खेल मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि शैलेश कुमार ने पूरे बिहार को सम्मानित और गौरवान्वित किया है इसलिए इनका सम्मान पूरे बिहार का सम्मान है। बिहार सरकार यहां के खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है ।

इसके पूर्व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण ने अपने आवास पर शैलेश कुमार को लंच पर आमंत्रित कर सम्मानित करते हुए कहा कि शैलेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीत कर ना सिर्फ बिहार का नाम रोशन किया है बल्कि हमारे दूसरे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा भी बन गए हैं और यह निश्चित ही उन सभी का हौसला बढ़ाएगा और उनके प्रदर्शन में बेहतरी लाएगा।

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने जाने वाले हर खिलाड़ी को सम्मान और प्रोत्साहन के साथ भेजने और पदक जीत कर लौटने पर अभिनंदन और पुरस्कृत करने की एक स्वस्थ परंपरा बिहार सरकार की है। इससे ना सिर्फ खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है बल्कि पदक जीतने का एक जुनून भी उनके अंदर पैदा होता है।

शैलेश कुमार का पटना हवाई अड्डा पर भी भव्य स्वागत खेल अधिकारियों और खेलप्रेमियों द्वारा किया गया। शैलेश कुमार के अभिनंदन समारोह में मुख्य रूप से डॉ शिवाजी (अध्यक्ष बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन), बास्केट बॉल एसोसियसन ऑफ बिहार के सचिव सुशील कुमार, शैलेश के पिता शिवनंदन यादव, माता श्रीमती प्रतिमा देवी, संदीप कुमार (सचिव पैरा ओलंपिक) सहित विभाग के खेल से जुड़े अधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.