Tuesday, June 9, 2026
Home Slider एएफआई को एशियाई एथलेटिक्स संघ ने दिया सर्वश्रेष्ठ सदस्य महासंघ का पुरस्कार

एएफआई को एशियाई एथलेटिक्स संघ ने दिया सर्वश्रेष्ठ सदस्य महासंघ का पुरस्कार

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) को सोमवार को एशियाई एथलेटिक्स संघ (एएए) ने बैंकॉक में सर्वश्रेष्ठ सदस्य संघ के पुरस्कार से नवाजा।

एएफआई अध्यक्ष आदिले सुमारिवाला ने एएए की मेजबानी में हुए समारोह के दौरान पुरस्कार ग्रहण किया।

एएफआई ने पुरस्कार हासिल करने के बाद ट्वीट किया, ‘‘भारतीय एथलेटिक्स के लिए शानदार दिन। एशियाई एथलेटिक्स संघ द्वारा आज एएफआई को सर्वश्रेष्ठ सदस्य महासंघ के पुरस्कार से नवाजा गया। एएफआई अध्यक्ष आदिले सुमारिवाला ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।’’

सुमारिवाला एशियाई एथलेटिक्स प्ररिषद की बैठक में हिस्सा लेने के लिए बैंकॉक में हैं। भारतीय टीम दिल्ली और बेंगलुरू से शनिवार रात पांच दिवसीय एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए रवाना हुई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.