Saturday, June 13, 2026
Home Slider अरवल लीग: मगध के कप्तान शम्भू की हैट्रिक समेत ‘पंजा’ बेकार, शान्तिपुरम विजयी

अरवल लीग: मगध के कप्तान शम्भू की हैट्रिक समेत ‘पंजा’ बेकार, शान्तिपुरम विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ के द्वारा झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप जिला क्रिकेट लीग में रविवार को हुए मुकाबले में शान्तिपुरम ने मगध को रोमांचक मुकाबले में 11 रनों से हराया।

सुबह शान्तिपुरम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अश्वनी और सलामी बल्लेबाज विवेक आर्या के अर्धशतक के बदौलत 226 रन का स्कोर खड़ा किया।

विवेक ने 39 गेंदों में 6 चौके एवं 1 छक्के की मदद से 56 तथा अश्वनी ने 35 गेंदों में 6 चौके एवं 2 छक्के की मदद से 58 रन बनाए। इसके अलावा शुभम एवं राहुल ने 28 – 28 तथा अनुराग ने 18 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 18 रन बने।

मगध के कप्तान शम्भू ने शानदार हैट्रिक समेत 5 खिलाड़ियों को आउट किया। रोहित ने 2, किशोरी एवं विक्की ने 1-1 सफलता हासिल की।

जबाव में खेलने उतरी मगध की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 44 रनों पर अपना 4 विकेट खो दिया। उसके बाद बल्लेबाजी करने आये आयुष और किशोरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य के बेहद करीब आ गए। आयुष ने 47 तथा किशोरी ने 49 रन बनाए। पुच्छले बल्लेबाजों छोटे-छोटे पारी के बावजूद पूरी टीम 215 रन बनाकर आउट हो गई।

मिथिलेश ने 3, राहुल एवं अश्वनी ने 2 – 2 तथा अमित, अनुराग एवं शुभम ने 1 – 1 सफलता हासिल की। आज के मैच में मनीष रंजन एवं अभिमन्यु कुमार अंपायर तथा राम कुमार स्कोरर की भूमिका निभाये। कल का मैच शहीद बनाम तक्षशिला खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.