Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट रुबन कप भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में आरा क्रिकेट एकेडमी बी जीता

रुबन कप भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में आरा क्रिकेट एकेडमी बी जीता

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही रुबन कप भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन बनाम आरा क्रिकेट एकेडमी बी के बीच सुबह 10 00 बजे से महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेला गया। आरा क्रिकेट एकेडमी बी ने भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन को 12 रनों से पराजित किया।

इस मैच का उद्घाटन भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के आजीवन सदस्य प्रमोद कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आज सुबह आरा क्रिकेट क्लब बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दस विकेट खोकर 131 रन बनाया। आरा क्रिकेट एकेडमी बी की ओर से एस प्रभात ने 31 रन, अक्षदेव ने 26 रन, अमर ने 13 रन, मो हैदर ने 19 रनों का योगदान दिया। भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की ओर से आदित्य प्रकाश ने 7 विकेट, ओम प्रकाश ने 2 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की पूरी टीम 119 रनों पर सिमट गई। भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की ओर से नंद किशोर ने 9 रन, ओमप्रकाश ने 43 रन, विशाल ने 40 रन, धीरेंद्र ने 30 रनों का योगदान दिया। आरा क्रिकेट एकेडमी बी की ओर से गेंदबाजी करते हुए पीयूष ने 3 विकेट, एस प्रभात ने 3 विकेट प्राप्त किया।

इस मैच को आरा क्रिकेट एकेडमी बी ने यह मैच 12 रनों से भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन को पराजित किया। आज मैच के अंपायर कुणाल और राकेश थे। कल का मैच स्टूडेंट्स इलेवन क्रिकेट क्लब बनाम बिहिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू के बीच सुबह 9.00 बजे से महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेला जाएगा।

Also Read

पटना जिला जूनियर क्रिकेट लीग में बल्ले संग गेंद से सुमन ने मचाया धमाल

पटना जिला सीनियर क्रिकेट लीग में अधिकारी एकादश जीता

रुबन कप बेगूसराय क्रिकेट लीग में बेगूसराय ग्रामीण सीसी की बंपर जीत

गुरु द्रोण सीसी जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जूनियर क्रिकेट लीग के फाइनल में

अटल बिहारी वाजपेयी महिला क्रिकेट : बिहार ग्रीन व गोल्ड में खिताबी भिड़ंत

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.