Sunday, May 31, 2026
Home Slider सरायकेला खरसावां,जमशेदपुर और सिल्ली में लगेगा तीरंदाजी का ट्रेनिंग कैंप

सरायकेला खरसावां,जमशेदपुर और सिल्ली में लगेगा तीरंदाजी का ट्रेनिंग कैंप

by Khel Dhaba
0 comment

नयी दिल्ली/जमशेदपुर। आगामी 20 अक्टूबर से गोवा में आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय खेलों के लिए झारखंड तीरंदाजी टीम का प्रशिक्षण शिविर सरायकेला खरसावां,जमशेदपुर और सिल्ली में लगेगा। साथ ही तीरंदाजी का सीनियर राष्ट्रीय रैंकिंग टूर्नामेंट अगले वर्ष रांची या जमशेदपुर में मेजबानी करने के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय आज भारतीय तीरंदाजी संघ एवं झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड तीरंदाजी संघ के कार्यकारिणी सदस्यों के साथ हुई बैठक में लिया गया।

राष्ट्रीय खेलों के लिए सरायकेला खरसावां में कंपाउंड,जमशेदपुर में रिकर्व और सिल्ली में इंडियन स्पर्धा का प्रशिक्षण शिविर लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। बैठक में टोक्यो ओलंपिक की तैयारी के लिए भी चर्चा हुई। वर्तमान में कोविड के कारण थोड़ी परेशानी है। ओलंपिक के लिए फिर से ट्रायल करने पर भी चर्चा हुई।

मुंडा ने कहा कि अब इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि प्रतियोगिता के आयोजन की लागत न्यूनतम हो, क्योंकि कोविड महामारी के बाद पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है। ऐसे में खेलों के आयोजन में भी कैसे खर्च में कटौती हो, यह विचारणीय है।

बैठक में झारखंड के तीरंदाजी प्रशिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव आया। खिलाड़ियों का प्रैक्टिस फिर से शुरू करने का गाइडलाइंस जल्द तैयार करने का निर्णय हुआ। श्री मुंडा ने सीनियर नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए प्रस्ताव तैयार करने कहा।
बैठक में वरीय उपाध्यक्ष बेली बोधनवाला, पूर्णिमा महतो, नवीन, दिनेश साहू, सुमंत मोहंती, विशाल जवानपुरिया, हरेंद्र सिंह, प्रकाश राम, अनिल कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.