Saturday, June 6, 2026
Home Slider भोजपुर के तीरंदाज राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी में हैं जुटे

भोजपुर के तीरंदाज राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी में हैं जुटे

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। आगामी 2 नवंबर से गया में आयोजित सब जूनियर राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान आज भोजपुर जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में भोजपुर तीरंदाज खिलाड़ियों को तीरंदाजी का अभ्यास कराया। अभ्यास के दौरान जिला खेल पदाधिकारी भोजपुर ने खिलाड़ियों को तीरंदाजी की बारीकियों को समझाया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान भोजपुर तीरंदाजी अकादमी के कोच नीरज कुमार सिंह लगातार अपने खिलाड़ियों के साथ मैदान पर तीरंदाजी का अभ्यास करा रहे हैं ताकि आने वाली चयन प्रतियोगिता में भोजपुर के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों का चयन राज्य के टीम में हो और राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त करें।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.