Friday, June 5, 2026
Home Slider बारिश के मौसम में इंडोर प्रैक्टिस की सुविधा देगा अंशुल क्रिकेट एकेडमी

बारिश के मौसम में इंडोर प्रैक्टिस की सुविधा देगा अंशुल क्रिकेट एकेडमी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। अंशुल क्रिकेट एकेडमी अपने नेउरा स्थित एकेडमी शाखा में इंडोर प्रैक्टिस की व्यवस्था करने जा रहा है और इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

अंशुल क्रिकेट एकेडमी के निदेशक राहुल सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में एकेडमी के बच्चे प्रैक्टिस से वंचित रह जाएं, इसी को देखते हुए एकेडमी ने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण देशभर में हुए लॉकडाउन के कारण पहले से ही क्रिकेटर काफी नुकसान झेल चुके हैं और बारिश के मौसम में उन पर दोहरी मार न पड़े इसीलिए अपने प्रशिक्षुओं के अभ्यास के लिए इंडोर प्रैक्टिस की व्यवस्था कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का निर्देश प्राप्त होते ही आउटडोर प्रैक्टिस को बेहतर तरीके से चालू किया जायेगा। लॉकडाउन के बाद अंशुल क्रिकेट एकेडमी नये स्वरुप में दिखेगा। ग्राउंड से लेकर अन्य सारी सुविधाओं में काफी सुधार किया गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.