Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारअन्य लोहियानगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल में Annual Sports Festival शुरू

लोहियानगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल में Annual Sports Festival शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कंकड़बाग स्थित लोहिया नगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल में वार्षिक खेलकूद उत्सव शुरू हो गया है। बच्चे काफी उत्साहित हो कर इसमें भाग ले रहे हैं। शुक्रवार को छात्रा वर्ग में कबड्डी और बैडमिंटन हुआ। 26 फरवरी को दौड़ होगा, जिसमें एक से नौ वर्ग के बच्चे भाग लेंगे। इसमें 80 विद्यार्थी भाग लेंगे। एक गेम छोड़कर खेलकूद उत्सव के सभी गेम 28 फरवरी तक चलेगा। अंतिम गेम ‘दौड़’ होगा, जो 16 मार्च को होगा। इसी दिन पुरस्कार वितरण भी होगा।


लोहिया नगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल स्कूल की प्राचार्य शालिनी सिंह ने बताया कि खेलकूद उत्सव में कुल सात खेल होंगे, जिसमें 630 बच्चे भाग लेंगे। खेल में क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, शतरंज, कैरमबोर्ड और एथलीट शामिल है। खेल स्कूल कैंपस में ही हो रहा है। यह पूरा उत्सव स्पोट्र्स हेड रूपक कुमार और खेल शिक्षक अमन कुमार की देखरेख में हो रहा है।


स्कूल की निदेशिक मीनू सिंह ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह में किसी बड़े शिक्षाविद् व मानिंद व्यक्ति को बुलाया जा रहा है ताकि बच्चों को प्रेरणा मिल सके। कोरोना की वजह से लगातार स्कूल बंद रह रहा है। छह फरवरी को स्कूल खुलने के बाद बच्चे लगातार खेलकूद उत्सव की मांग कर रहे थे। वो इनएक्टिव भी महसूस कर रहे थे। खेलकूद उत्सव होने के बाद अब ऊर्जावान महसूस करेंगे। पढ़ाई में भी उनका अब ज्यादा दिल लगेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.