Saturday, June 6, 2026
Home राष्ट्रीयअन्य अंकिता भकत ने एशियाई तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

अंकिता भकत ने एशियाई तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

दक्षिण कोरिया के ओलंपिक रजत पदक विजेता को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

ढाका, 14 नवंबर। भारतीय तीरंदाज अंकिता भकत ने शुक्रवार को एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता दक्षिण कोरिया की नाम सुहयोन को पांच सेट के रोमांचक फाइनल मुकाबले में 7-3 से हराकर महिला रिकर्व स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें :  भारतीय रिकर्व पुरुष टीम ने 18 साल बाद जीता एशियाई तीरंदाजी स्वर्ण

अंकिता ने सेमीफाइनल में भारत की पूर्व नंबर एक और अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में दोनों तीरंदाजों का स्कोर 5-5 से बराबर था और शूट-ऑफ में भी नौ-नौ अंक आए, लेकिन अंकिता का तीर केंद्र के करीब रहने की वजह से वह फाइनल में पहुंचीं।

फाइनल में अंकिता ने पहला सेट 29-27 से जीता। दूसरा सेट 27-27 से बराबर रहा। तीसरे सेट में नाम सुहयोन ने 28-26 से बढ़त बनाई, लेकिन चौथे सेट में अंकिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 29-28 से बढ़त बनाई और निर्णायक सेट में दमखम दिखाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें : जूनियर हॉकी विश्व कप : रोहित की कप्तानी में भारत की 20 सदस्यीय टीम घोषित

इसी के साथ भारत ने महिला रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक भी हासिल किया। संगीता ने अनुभवी तीरंदाज और पांच बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी को शूट-ऑफ में 6-5 से हराया।

अंकिता भकत की यह जीत एशियाई तीरंदाजी में भारत की लगातार मजबूत उपस्थिति को दर्शाती है और युवा तीरंदाजों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.