पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी खुद सुस्त काम करते हैं और खिलाड़ियों को सुपर फास्ट काम करने को कहते हैं। आधी रात में लिस्ट जारी करेंगे और कहेंगे सुबह में रिपोर्ट करें। भाई यह कैसे होगा। दूरदराज गांव तो छोड़िए शहर का भी प्लेयर निर्धारित समय तक रिपोर्ट नहीं कर पायेगा। जी हां यह मामला है बालक अंडर-19 के प्रीकैंप में भाग लेने वाले प्लेयरों का।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने इस कैंप में भाग लेने वाले प्लेयरों का लिस्ट 25 अगस्त को रात्रि 9.26 बजे वेबसाइट पर डाला है और कहा गया है कि खिलाड़ियों को 26 अगस्त को सुबह नौ बजे छपरा के राजेंद्र कॉलेज में रिपोर्ट करें। राजधानी पटना और सारण जिला से सटे जिला को अगर छोड़ दें तो किसी भी जिला का प्लेयर सुबह नौ बजे छपरा में रिपोर्ट कर पायेगा।


ऐसे टाइम में लिस्ट जारी हुआ कि बहुत जिलों से राजधानी पटना आने का साधन नहीं मिल पायेगा जहां से वे छपरा जा सकें। 38 जिला में से आधे जिलों के खिलाड़ी सुबह तो छोड़िए दोपहर तक सारण में रिपोर्ट करने में सक्षम नहीं हो पायेंगे।
आधी रात में लिस्ट जारी होने से यह भी बात लोगों द्वारा कही जा रही है कि चयनित प्लेयरों को लगता है पहले ही चयन की सूचना दे दी गई है। लिस्ट सिर्फ एक कोरम पूरा करने का माध्यम है।


गौरतलब है कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने इस कैंप में भाग लेने के लिए कुल 90 प्लेयरों का लिस्ट जारी किया है। बीसीए कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य और क्रिकेट गतिविधियों के प्रभारी संजय कुमार सिंह ने सूची जारी करते हुए कहा कि चुंकि विगत वर्ष कोरोना महामारी के कारण क्रिकेट की गतिविधि नहीं हो पायी थी, इसलिए अधिक से अधिक खिलाड़ियों को मौका देने के लिए चयन समिति को इस प्रकार का निर्णय लेना पड़ा। सभी खिलाड़ियों को 26 अगस्त को सारण जिला के छपरा के राजेंद्र कालेज में सुबह 9 बजे से रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
- पटना जिला अस्मिता सिटी रोड साइकिलिंग लीग संपन्न
- बेगूसराय जिला अस्मिता साइकलिंग सिटी लीग में खिलाड़ियों की भीड़
- सीएम सम्राट चौधरी ने एथलीट पीयूष राज को किया सम्मानित
- बिहार के युवा एथलीटों की बड़ी उड़ान, सेतू मिश्रा और विभास्कर कुमार पहनेंगे इंडिया जर्सी
- बीआईपीएल सेलेक्शन ट्रायल के अंतिम दिन उमड़ी खिलाड़ियों की भीड़