पटना। अमर्त्य (56 रन) की बेहतरीन बैटिंग और सत्यम (23 रन, 2 विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ने शैलेंद्र कुमार मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले चक्र में प्रवेश किया।
राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ने जय अंबे इंटरप्राइजेज को 31 रन से हराया। विजेता टीम के सत्यम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समाजसेवी राजेंद्र यादव ने प्रदान किया।
टॉस वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 23.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 171 रन बनाये। अमर्त्य ने 9 चौका व 1 छक्का की मदद से 56 रन की पारी खेली।
जवाब में जय अंबे इंटरप्राइजेज की टीम 20.2 ओवर में 140 रन पर सिमट गई। विनीत ने 41 रन की पारी खेली। वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी की ओर से विक्रम ने 8 रन देकर 3 जबकि सत्यम ने 12 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
संक्षिप्त स्कोर
वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी : 23.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 171 रन अमर्त्य 56 रन, सत्यम 23 रन, सुशांत 16 रन, अतिरिक्त 25 रन, अभिजीत 3/32,आयुष 2/33, प्रियांशु 1/17,प्रिंस 1/17, सत्यम 1/11
जय अंबे इंटरप्राइजेज : 20.2 ओवर में 140 रन पर ऑल आउट विनीत 41 रन, संदीप 14 रन, कृष्णा 24 रन, अतिरिक्त 47 रन, विक्रम 3/8, सत्यम 2/12, गौरव 2/33, निरंजन 1/23, अमर्त्य 1/15






- राजगीर खेल अकादमी में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के कमरों से संदिग्ध प्रतिबंधित पदार्थ बरामद !

- पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में चमके सलीम व आदित्य

- टीम एफ ने जीत बीसीए वीमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी

- बीसीए वीमेंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में स्वीटी का ऑलराउंड शो

- FIFA WORLD CUP 2026 : ऑस्ट्रिया का जीत से आगाज

- FIFA WORLD CUP 2026 : लियोनेल मेसी ने जमाई हैट्रिक

- समर कैंप में खेल के साथ बौद्धिक विकास पर विशेष जोर

- साधनापुरी सीसी पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के क्वार्टरफाइनल में
