Tuesday, April 21, 2026
Home Slider जरुरतमंदों व्यक्तियों की मदद की साथ-साथ कुत्तों को खाना खिला रहा है यह क्रिकेटर

जरुरतमंदों व्यक्तियों की मदद की साथ-साथ कुत्तों को खाना खिला रहा है यह क्रिकेटर

by Khel Dhaba
0 comment

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जरुरतमंदों की मदद के लिए हर कोई अपने-अपने तरीके से मदद कर रहा है। खेल हस्यिां भी इसमें पीछे नहीं नहीं है। देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में कई लोग गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सौराष्ट्र के क्रिकेटर शेल्डन जैक्सन ने भी इस मुश्किल घड़ी में जरूरतमंदों की मदद और कुत्तों को खाना खिलाने को जिम्मा उठाया है। जैक्सन की इस पहल पर सोशल मीडिया पर फैन्स उन्हें सलाम कर रहे हैं।

शेल्डन जैक्सन ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर किए, जिसमें वह गरीबों को भोजन खिला रहे हैं। उन्होंने पहले वीडियो को कैप्शन दिया- दुनिया के जख्म भरिये और जरूरतमंदों को भोजन कराइये। जो भी आप अच्छा करते हैं उस पर गर्व करिए।”
33 साल के शेल्डन जैक्सन ने एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह सड़क के कुत्तों को खाना खिला रहे हैं।
शेल्डन ने अभी तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है। हालांकि वह सौराष्ट्र के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 2019-20 रणजी ट्रॉफी सीजन में 809 रनों के साथ वह शीर्ष स्कोरर रहे थे। उन्होंने 50.56 की औसत से रन बनाए। इसमें तीन शतक भी शामिल थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights