Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज पॉवरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग & बेस्ट फिजिक टूर्नामेंट का शानदार आगाज

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज पॉवरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग & बेस्ट फिजिक टूर्नामेंट का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी के पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर हॉल में बुधवार को ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज पॉवरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग और बेस्ट फिजिक टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्यपाल फागू चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राज्यपाल का स्वागत मुख्य सचिव दीपक कुमार ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया जबकि स्वागत वक्तव्य आयोजन समिति के अध्यक्ष सह वन, पर्यावरण संरक्षण व जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल मंत्री प्रमोद कुमार ने की। इस मौके पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, सचिवालय स्पोट्र्स क्लब के सचिव सह जीविका के सीईओ डी बालमुर्गन मौजूद थे। धन्यवाद व्यक्त आयोजन समिति के सचिव सह कारा महानिरीक्षक मिथिलेश मिश्र ने किया।

इस प्रतियोगिता में कुल 400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन 55 किलोग्राम वर्ग, 61 किलोग्राम वर्ग, 76 किलोग्राम वर्ग और 73 किलोग्राम वर्ग की स्पर्धाएं शुरू हुईं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.