Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट RAVI SHANKAR MEMORIAL CRICKET TOURNAMENT में एके क्रिकेट एकेडमी की बंपर जीत

RAVI SHANKAR MEMORIAL CRICKET TOURNAMENT में एके क्रिकेट एकेडमी की बंपर जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 26 मई। स्थानीय सीसीसी एकेडमी में खेले जा रहे रविशंकर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में एके क्रिकेट एकेडमी ने लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी को 267 रन के भारी अंतर से पराजित किया।

टॉस लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने जीता और एके क्रिकेट एकेडमी को बैटिंग का न्योता दिया। एके क्रिकेट एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट पर 343 रन बनाये। जवाब में लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की टीम 22.3 ओवर में 76 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के आकाश कुमार (नाबाद 44 रन, 5 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
एके क्रिकेट एकेडमी : 40 ओवर में 8 विकेट पर 343 रन, कुमुद रंजन 39, सचिन 65, शिवम राज 15, सचिन 61, सचिन कुमार 23, जय जायसवाल 13, शुभम शर्मा नाबाद 30, सुमित 16, आकाश कुमार नाबाद 44, राहुल 1/90, मधुकांत यादव 1/24, अनिरुद्ध राज 1/47, आदर्श 1/47, एश्वर्य मोदी 3/58

लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी : 22.3 ओवर में 76 रन पर ऑल आउट, मधुकांत यादव 9, मन्नत 11, अनिरुद्ध राज 14, आदर्श 2, शामू 12, समर प्रताप 5, राहुल 1, अतिरिक्त 22, शुभम शर्मा 1/11, शिवम कुमार 1/9, आकाश कुमार 5/11, सुमित 3/9

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.